{"_id":"6ac6810656942316140f58e4","slug":"childrens-progress-will-be-monitored-via-the-nipun-app-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82105-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निपुण एप से बच्चों की प्रगति पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निपुण एप से बच्चों की प्रगति पर रहेगी नजर
विज्ञापन
नए वर्जन में उपस्थिति, मूल्यांकन और प्रगति रिपोर्ट की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई और सीखने की प्रगति पर अब निपुण हरियाणा टीचर एप के जरिये नजर रखी जाएगी। विद्यालय शिक्षा विभाग ने एप का नया वर्जन सुधार के साथ दोबारा जारी किया है। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और शिक्षकों के दैनिक कार्यों को आसान करना है।
नए वर्जन में शिक्षकों के लिए उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की पहचान की जा सकेगी। इसके बाद शिक्षक जरूरत के अनुसार बच्चों के लिए सुधारात्मक कदम उठा सकेंगे। एप में मूल्यांकन और प्रगति रिपोर्ट की सुविधा भी दी गई है। इससे शिक्षक बच्चों के भाषा और गणितीय ज्ञान का आकलन कर सकेंगे। शिक्षकों को नए वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए प्ले स्टोर से एप को अपडेट करना होगा। विभाग की ओर से शिक्षकों को समय रहते नया वर्जन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। निपुण अभियान के जिला समन्वयक मनमोहन ने कहा कि एप के नियमित इस्तेमाल से प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।