फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children showcased their talent in 46 competitions at the Children's Festival.

Faridabad News: बाल महोत्सव में 46 प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 15 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in 46 competitions at the Children's Festival.
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया रहीं मुख्यातिथि, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल महोत्सव- 2025 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मौजूद रहीं। महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों की ओर से बनाई गईं कलाकृतियों का सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बाल दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।


इस उत्सव में विभिन्न वर्गों में कुल 46 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चार वर्ग बनाए गए थे। पहली से पांचवीं कक्षा तक प्रथम वर्ग, छठी से आठवीं तक द्वितीय वर्ग , नौवीं से दसवीं कक्षा तक तृतीय वर्ग और ग्यारहवीं से बारहवीं तक चतुर्थ वर्ग बनाया गया। प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, समूह नृत्य , क्लासिकल नृत्य , एकल गान, देशभक्ति समूह गान, बेस्ट ड्रामेबाज, नाटक, फेन गेम्स , डिक्लेरेशन, क्विज कांटेस्ट, कार्ड मेकिंग , क्ले मोडलिंग, स्केचिंग आन स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, थाली कलश डेकोरेशन , दीया कैंडल डेकोरेशन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 60 से भी अधिक स्कूलों के 2900 बच्चों ने भाग लिया और 41 स्कूल इनमें विजेता रहे। जिसमें 367 बच्चों को सम्मानित किया गया है। आवर आल ट्राफी डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर- 14 को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed