फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children, elders and youth ran in Run for Unity Marathon

Faridabad News: रन फॉर यूनिटी मैराथन में दौड़े बच्चे, बुजुर्ग और जवान

Tue, 31 Oct 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Children, elders and youth ran in Run for Unity Marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और जवान दौड़े। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि रन फॉर यूनिटी मैराथन अम्बेडकर चौक से शुरू होकर तिगांव रोड से गुजरते हुए सेक्टर-3 के विभिन्न स्थानों से होते हुए सेक्टर-3 के सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। यह मैराथन करीब तीन किलोमीटर लंबी थी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मैराथन में शहर के सभी सामाजिक-धार्मिक संगठन, खिलाड़ी, एनजीओ व अन्य वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके एसडीएम त्रिलोकचंद, टिपर चंद शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पारस जैन, बीईओ महेन्द्र सिंह अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed