{"_id":"694eddb63009473783038123","slug":"children-are-getting-pinni-and-kheer-in-their-mid-day-meal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58836-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चों को मिड-डे मील में मिल रही पिन्नी और खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चों को मिड-डे मील में मिल रही पिन्नी और खीर
विज्ञापन
जिले में पढ़ने वाले करीब 75 हजार से अधिक बच्चों को हो रहा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब 15 मिनट में तैयार होने वाली खीर और पिन्नी मिलने लगी है। छात्रों को सप्ताह में एक बार खीर और पिन्नी अतिरिक्त पोषण के तौर पर दी जा रही है। शिक्षा विभाग की इस सराहनीय पहल से जिले में पढ़ने वाले करीब 75 हजार से अधिक बच्चों को फायदा पहुंच रहा है।
बच्चों को मिड-डे मील में दी जाने वाली खीर और पिन्नी में कई पोषण तत्व हैं। पिन्नी में लगभग 1066.4 कैलोरी, 35.5 ग्राम वसा, 142.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 23.7 ग्राम प्रोटीन और 11.8 ग्राम फाइबर होता है। इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भी होता है। वहीं, खीर में भी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है। यह बच्चों के लिए ऊर्जा और पोषण का अच्छा स्रोत है।
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, राजकीय विद्यालयों में 15 ग्राम प्रति छात्र पिन्नी और 45 ग्राम प्रति छात्र खीर का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रोंं को मासिक डाइट प्लान के अनुसार अतिरिक्त आहार भी दिया जा रहा है। इसमें राजमा चावल, गुड़ रोटी व दही, सोया खिचड़ी, चावल व सफेद चना, मीठा दलिया आदि शामिल है।
विज्ञापन
छात्रों को हफ्ते में एक दिन खीर और पिन्नी देने की योजना
विभाग ने बाल वाटिका-तीन से कक्षा आठवीं तक के छात्रों को हफ्ते में एक दिन खीर और पिन्नी देने की योजना बनाई है, ताकि बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाया जा सके। योजना के तहत निदेशक मौलिक शिक्षा ने एक नवंबर से 31 मार्च 2026 तक खीर और पिन्नी वितरित करने के लिए निर्देश दिए थे, जिसका अब धरातल पर पालन होने लगा है। शिक्षा विभाग द्वारा आदेश के तहत जिस दिन विद्यार्थियों को दूध वितरित किया जाएगा, उसी दिन उन्हें आयरन फॉलिक एसिड टैबलेट्स भी दी जाएंगी। इससे बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) को रोकने में मदद मिलेगी और उनकी एकाग्रता व स्मरण शक्ति में सुधार आएगा। विभाग का कहना है कि स्वस्थ बच्चा ही अच्छा विद्यार्थी बन सकता है, इसलिए यह पहल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास दोनों को ध्यान में रखकर की गई है।