फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   child died in dump in water drum

पानी के ड्रम में डूबने से बच्ची की मौत

Wed, 11 Dec 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
child died in dump in water drum
पानी के ड्रम में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र के सेक्टर-23 स्थित झुग्गी बस्ती में एक तीन साल की बच्ची परी की पानी के ड्रम में डूबने से मौत हो गई। बच्ची को पानी में डूबा हुआ देख कर परिजन के होश उड़ गए। वे तुरंत उसे पास स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जांच अधिकारी जैकम खान ने बताया कि बच्ची की मां अपने भाई के यहां सेक्टर-23 स्थित झुग्गी में रहती है। मंगलवार शाम को बच्ची खेलते-खेलते पानी के ड्रम तक पहुंच गई। ड्रम के पास रखी प्लास्टिक की उल्टी बाल्टी पर चढ़ कर ड्रम में गिर गई। जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर बच्ची को न देख कर परिजन झुग्गी के बाहर उसे तलाशने लगे। काफी देर तक तलाशने के बाद बच्ची परिजन को पानी के छोटे ड्रम में मिली। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। बच्ची की मां वहीं बेसुध होकर गिर गई। परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed