फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister's Flying Squad took action against RMC plant running without permission.

Faridabad News: बिना परमिशन चल रहे आरएमसी प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने की कार्रवाई

Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad took action against RMC plant running without permission.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लांट मालिक को दिया नोटिस, जींस फैक्टरी पर भी छापा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नहर पार इलाके में बगैर परमिशन चल रहे आरएमसी प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारा। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम साथ रही। प्लांट संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई परमिशन नहीं ली गई थी। इसके चलते बोर्ड की टीम ने प्लांट संचालक को नोटिस जारी किया है। जवाब के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को नहर पार इलाके में कैपिटल कंस्ट्रक्शन नाम से आरएमसी प्लांट बगैर परमिशन चलाए जाने की सूचना शुक्रवार मिली थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई जतिन बरवाल के साथ दस्ते की टीम सेक्टर-89 मास्टर रोड पर भूपानी गांव की जमीन पर चल रहे प्लांट पर पहुंची। यहां कैपिटल कंस्ट्रक्शन नाम से आरएमसी प्लांट चलता मिला। मौके पर ऑपरेटर मनीष मौजूद मिला और उसने बताया कि प्लांट के मालिक सोनू गुप्ता हैं। टीम ने प्लांट संचालन से संबंधित परमिशन दिखाने को कहा लेकिन वो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड में भी इस प्लांट के लिए कोई परमिशन नहीं लेना पाया गया जबकि प्लांट संचालन के लिए सीमेंट, क्रशर आदि का स्टॉक प्रतिदिन यहां होना पाया गया। एईई की ओर से बगैर परमिशन चल रहे प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

----
अवैध रूप से चल रही जींस फैक्टरी पर भी हुई रेड
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सेक्टर-69 आईएमटी इलाके में जींस कपड़े की धुलाई व रंगाई वाली फैक्टरी पर छापा मारा । प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेईई विकास कुमार के साथ दस्ते की टीम ने फैक्टरी पहुंचकर जांच की। ये फैक्टरी चंदावली गांव के रोहताश की जमीन पर चल रही थी। इस फैक्टरी को श्री बाला जी प्रोसेस के नाम से संतोष नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जींस फैक्टरी में उपयोग किये जा रहे कैमिकल व निकलने वाले गंदे पानी को बिना किसी ट्रीटमेंट प्लांट के सीधा सीवरेज में डाला जाना पाया गया। इसकी कोई परमिशन भी नहीं ली गई थी। प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी का एक सैम्पल लिया। इसी बीच फैक्टरी में बिजली चोरी का अंदेशा होने पर बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया लेकिन निरीक्षण पर बिजली चोरी नही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed