{"_id":"6495aa28455c50fdf10b69bc","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-two-ration-depots-and-caught-disturbances-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7501-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो राशन डिपो पर छापा मारकर पकड़ी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो राशन डिपो पर छापा मारकर पकड़ी गड़बड़ी
विज्ञापन
-खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सदानंद बस्ती ग्रीन फील्ड कॉलोनी व राजीव काॅलोनी के राशन डिपोधारक पर छापा मारकर गड़बड़ी पकड़ी। दोनों ही मामलों पर पुलिस ने केस दर्ज कराया है।
दस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सदानंद बस्ती ग्रीन फील्ड में राशन डिपो धारक केशव राशन की कालाबाजारी करता है। इस पर उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति अंकित हुड्डा के साथ डिपो पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान डिपो धारक केशव कुमार छुट्टी पर मिला। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार दोनों डिपो पर 147 क्विंटल गेहूं व 821 किलो चीनी होनी चाहिए थी, पर मौके पर दोनों पिपो पर पांच कट्टे गेहूं व 2 कट्टे चीनी मिली। दोनों डिपो पर 145 क्विंटल गेहूं व 721 किलो चीनी कम मिली। जिस पर अंकित हुड्डा द्वारा स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं राजीव कॉलोनी स्थित मनोज कुमार के राशन डिपो को चेक किया गया तो 21 क्विंटल गेहूं तथा 140 किलोग्राम चीनी कम मिली।