फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister will make historic announcements for the all-round development of the city

Faridabad News: शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री करेंगे ऐतिहासिक घोषणाएं

Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will make historic announcements for the all-round development of the city
4 अप्रैल को एनआईटी विधानसभा में होगी जन आभार रैली, एनआईटी विधायक सतीश फागना ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 मई को डबुआ अनाज मंडी में होने वाली जन आभार रैली में शहर के विकास संबंधी योजनाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा करेंगे। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने बताया कि मुख्यमंत्री विधानसभा और निगम चुनावों में सरकार पर भरोसा करने के लिए यहां की जनता का आभार जताने आ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने जो वादे किए थे, उन वादों को निभाते हुए शहरवासियों को पेयजल, सीवरेज, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की सौगात देंगे।
सतीश फागना ने कहा कि डबुआ मंडी में विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुनने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की आवाज बनकर निरंतर जनसेवा में लगे हुए हैं। उन्हाेंने क्षेत्र की जनता से रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, कविंद्र चौधरी, पार्षद भगवान सिंह, मुकेश डागर, राजेश डागर, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नई योजनाओं की सौगात देंगे
विधायक ने बताया कि रैली में सीएम एनआईटी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नई योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल, सड़कों और गलियों का निर्माण, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, सीवर-ड्रेनेज और सड़कों की समस्याओं के स्थायी समाधान से संबंधित घोषणाएं सीएम करेंगे। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्र को स्मार्ट, स्वच्छ और समृद्ध विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed