फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister will give the gift of development works to the district

मुख्यमंत्री जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

Wed, 09 Jun 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give the gift of development works to the district
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बृहस्पतिवार को जिले में करीब 34.55 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली तीन विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उपायुक्त यशपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का जिला स्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय परिसर के कमरा नंबर 106 में संचालित होगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन नई विकास परियोजनाओं को आम जन को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

इसमें 19.55 करोड़ रुपये की लागत से स्वर्ण जयंती योजना के तहत स्थापित हुए कस्तूरबा सेवा सदन में बने ऑब्जरवेशन होम व सुरक्षा स्थल शामिल हैं। इसके साथ ही 9.53 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-18(ए) में बने नए आईटीआई भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीसरी परियोजना के तौर पर 5.16 करोड़ रुपये की लागत से सिकरोना गांव में बने आईटीआई भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed