फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating of two lakhs in the name of surrendering the insurance policy

इश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करवाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Cheating of two lakhs in the name of surrendering the insurance policy
फरीदाबाद। एक कारोबारी से साइबर ठगों ने इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करवाने के नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-आठ निवासी कारोबारी अमर ने पुलिस को बताया कि तीन बीमा पॉलिसी सरेंडर करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन नंबर ढूंढ़ कर बीमा कंपनी से संपर्क किया। उनके पास पंकज महतो नाम से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि तीनों पॉलिसी की किस्तें लंबित है। उनका भुगतान करने के बाद ही खाते में बीमा के रुपये आएंगे। पंकज महतो ने उन्हें खाता नंबर भेजकर कहा कि ये बीमा कंपनी के खाते हैं।
विज्ञापन

अमर ने उन खातों में एक लाख 85 लाख रुपये भेज दिए। आरोपियों ने भुगतान की रसीद ऑनलाइन भेज दी। कई दिन तक बीमा पालिसी की रकम खाते में नहीं आने पर उसे शक हुआ। उन्होंने पंकज के नंबर पर फोन किया। आरोपी ने कहा कि उनकी पॉलिसी पर कंपनी की तरफ से कोई आपत्ति लगी हुई है। उसे हटाने के लिए 54 हजार रुपये और जमा कराने पड़ेंगे। अमर को आरोपी की बातों पर शक हुआ। उन्होंने आरोपी से कुछ सवाल जवाब करने शुरू किये। इस पर वह भड़क गया और गाली-गलौच करने लगा। अमर ने बीमा कंपनी के कार्यालय में जाकर मामले की छानबीन की। पता लगा कि उनकी तरफ से कोई भी राशि जमा नहीं हुई है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed