{"_id":"649d3b2cf9349b9919046a32","slug":"cheating-of-51-thousand-in-the-name-of-air-hostess-job-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: एयर होस्टेस की नौकरी के नाम पर 51 हजार की ठगी, जालसाज ने ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: एयर होस्टेस की नौकरी के नाम पर 51 हजार की ठगी, जालसाज ने ऐसे बनाया शिकार
Thu, 29 Jun 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:35 PM IST
सार
बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बेटी विशाखा ने एयर होस्टेस का कोर्स किया हुआ है। उसने नौकरी के लिए बायोडाटा नौकरी डॉट कॉम पर डाला हुआ था। फरवरी में बेटी के पास एक कॉल आई थी।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
एक एयरलाइंस में एयर होस्टेस की नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 51 हजार रुपये की ठगी हो गई। युवती को मेल के जरिए ज्वाइनिंग लेटर, एग्रीमेंट और आईडी देने के बाद पैसे ठगे गए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बेटी विशाखा ने एयर होस्टेस का कोर्स किया हुआ है। उसने नौकरी के लिए बायोडाटा नौकरी डॉट कॉम पर डाला हुआ था। फरवरी में बेटी के पास एक कॉल आई। जिसमें आरोपी ने अपने को इंडिगो एयरलाइंस का एचआर हेड बताते हुए बेटी से फोन पर इंटरव्यू लिया और चयन कर लिया। उसके बाद मेल के जरिए ज्वाइनिंग लेटर, एग्रीमेन्ट और आईडी आदि भेज दिए। जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन, प्रशिक्षण शुल्क आदि के नाम पर विभिन्न तरीकों से 51 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद इंडिगो के कार्यालय पर गए तो पता चला कि यहां विवेक नाम का कोई व्यक्ति कार्य नहीं करता है। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिवार्ड रिडीम के नाम पर 49 हजार की ठगी
बैंक का फर्जी ग्राहक अधिकारी बनकर रिवार्ड रिडीम के नाम पर एक व्यक्ति से 49,999 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव अटाली निवासी रतन सिंह ने बताया कि 20 जून को उनके पास एसबीआई ग्राहक अधिकारी का फोन आया था। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड पर ऑफर के बारे में जानकारी दी । उन्होंने रिवार्ड रिडीम करने की बातों में फंसकर कार्ड की महत्वपूर्ण जानकारी दे दी। इसके बाद कार्ड से 49,999 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
विज्ञापन