फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Changes made in the timings of government schools in the district

Faridabad News: जिले के राजकीय विद्यालयों के समय में किया गया बदलाव

Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Changes made in the timings of government schools in the district
ठंड बढ़ते ही शिक्षा निदेशालय ने सूचना जारी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। ठंड बढ़ते ही फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया। इसके तहत सिंगल शिफ्ट में लगने वाली कक्षाएं अब सुबह आठ बजे के बजाय साढ़े नौ बजे से लगेंगी। वहीं डबल शिफ्ट में लगने वाले विद्यालय तय समय से एक घंटे पहले ही बंद हो जाएंगे।



सिंगल शिफ्ट में चलने वाले राजकीय विद्यालयों का समय आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक है, जो 15 नवंबर से 15 फरवरी तक साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक खुलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल दोपहर बारह बजकर चालीस मिनट से लेकर सवा पांच बजे तक खुलेंगे। इससे पहले यह समय शाम सवा छह बजे तक था।
विज्ञापन




इस बारे में स्कूल के अध्यापकों का कहना है कि स्कूल के समय में बदलाव को लेकर शिक्षा निदेशालय द्वारा सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल स्कूल के समय में बदलाव अक्तूबर और नवंबर के महीने में ही होता है। फरीदाबाद जिले समेत पूरे एनसीआर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed