फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Changes in the routes of buses going to Chandigarh

Faridabad News: चंडीगढ़ जाने वाली बसों के रूट में बदलाव

Tue, 13 Jun 2023 05:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Changes in the routes of buses going to Chandigarh
कुरुक्षेत्र में हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के कारण रूट डायवर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के कारण चंडीगढ़ जाने वाली कई बसों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। इस रूट पर 22 बसों का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर चालकों-परिचालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंचार्ज (डीआई) भागीरथ शर्मा ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 को जाम किया हुआ है। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित है। इसे देखते हुए डिपो से जाने वाली बसों के रूट को डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ से वाया दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बसें करनाल से इंद्र रोड होते हुए बबैन से शाहाबाद से होते हुए चंडीगढ़ जा रही हैं। इसके अलावा करनाल से इंद्री रोड से होते हुए लाडवा से रादौर, रादौर से सहारनपुर-पंचकूला रोड से होते हुए चंडीगढ़ जा रही हैं। वहीं, करनाल- नीलोखेड़ी से ढांड से होते हुए चंडीगढ़ जा रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ आने वाली बसों के रूट को भी डायवर्ट किया गया है जिसमें सदौपुर से देवी नगर, देवीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-152डी से होते हुए करनाल व पानीपत के रास्ते दिल्ली को आ रही हैं। इसके अलावा बस अड्डा अंबाला कैंट से साहा, यमुनानगर होते हुए दिल्ली आ रही हैं। इन बसों के रूट डायवर्ट होने के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन






किराये में नहीं हुई बढ़ोतरी
डीआई भागीरथ ने बताया कि रूट डायवर्ट करने की वजह से जहां एक ओर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है, वहीं यात्रियों से पुराना ही किराया लिया जा रहा है। किराये में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 22 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं जिसमें चंडीगढ़, यमुनानगर, वैजनाथ, हमीरपुर, अमृतसर आदि हैं। सभी बसों के रूट को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed