{"_id":"68c1c7aea2646bd4fd0a666c","slug":"chandavali-property-holders-have-been-given-15-days-to-file-their-objections-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51106-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चंदावली के संपत्ति धारकों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए दिया 15 दिनों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चंदावली के संपत्ति धारकों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए दिया 15 दिनों का समय
विज्ञापन
नगर निगम फरीदाबाद की ओर से चस्पा किए गए हैं नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से चंदावली में नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस में बताया गया है कि गांव के लाल डोरा क्षेत्र में स्थित संपत्ति धारकों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में जिन लोगों को पहले ही प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट मिल चुका है, उन्हें छोड़कर बाकी संपत्ति धारकों को मौका दिया गया है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 15 दिन के भीतर निगम कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराने वाले संबंधित संपत्ति धारक को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके आधार पर प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह कदम पारदर्शिता और विवादों के समाधान के लिए उठाया गया है, ताकि भविष्य में संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का कानूनी विवाद न हो। निगम प्रशासन ने सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे समय पर आपत्ति दर्ज कराकर अपने दस्तावेज पूरे करवाएं।