फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   chance of rain since 4th of july in faridabad

फरीदाबाद : दो दिन करें इंतजार, चार जुलाई से बारिश के आसार

Wed, 01 Jul 2020 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
chance of rain since 4th of july in faridabad
फरीदाबाद। तन झुलसाने वाली गर्मी से राहत के लिए अभी दो दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने चार जुलाई से दिल्ली एनसीआर में झमाझम बरसात की संभावना जताई है। मानसून अगले छह दिनों तक पूरे जोरों पर रहेगा। साइक्लोन की रफ्तार भी तेज होगी। बारिश के कारण तापमान छह डिग्री तक घटकर 34 डिग्री तक आ जाएगा। मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पानी निकासी के प्रबंध तेज कर दिए। अधिकारियों का दावा है कि शहर में कहीं भी जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही सूरज की लुका छुपी का खेल जारी रहा। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए, मगर बिन बरसे ही लौट गए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को अभी दो दिन और इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि जुलाई में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिन जबरदस्त बारिश होगी। हालांकि राजस्थान और देहरादून में मानसून ने दस्तक दे दी है और यूपी में भी मानसून पहुंच चुका है। इसलिए अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली एनसीआर आ जाएगा। इससे अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। बारिश का यह सिलसिला करीब छह दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed