Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Central GST defeated SFCC by five wickets.

Faridabad News: सेंट्रल जीएसटी ने एसएफसीसी को पांच विकेट से हराया

Thu, 26 Nov 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Central GST defeated SFCC by five wickets.
- दिग्विजय तिवारी बने मैन ऑफ द मैच, गेंदबाजी में झटके चार विकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 88वें पीसीके कप मुकाबले में सेंट्रल जीएसटी ने एसएफसीसी को पांच विकेट से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले दिग्विजय तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएफसीसी की टीम 19 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रतीक ने 34, विशु ने 25 और तरुण भट्ट व हेम सती ने 14-14 रन बनाए। सेंट्रल जीएसटी की ओर से दिग्विजय तिवारी ने चार और धीरज ने तीन विकेट झटके। आरोही को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जीएसटी की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 143 रन बना लिए। नरेंद्र यादव ने 44, चंद्रशेखर ने 27 और दिनेश कुमार ने 25 रन का योगदान दिया। एसएफसीसी की ओर से अनुज भारद्वाज ने दो, जबकि कुशाग्र, विशाल वासुदेव और संतोष सांवल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed