{"_id":"61b38eae32fe4873a56e47f8","slug":"caution-adulteration-found-in-curd-paneer-and-mawa-23-out-of-58-samples-failed-faridabad-news-noi620631548","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: दही, पनीर और मावा में मिली मिलावट, 58 सैंपल में से 23 फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: दही, पनीर और मावा में मिली मिलावट, 58 सैंपल में से 23 फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
फरीदाबाद। दही, दूध, मावा, पनीर आदि खाद्य सामग्री लेने जा रहे हैं तो उनकी शुद्धता की जांच जरूर करें। जिले में कई ऐसे मिलावट खोर सक्रिय हैं, जो जहरीली खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। यह कहना है खाद्य सुरक्षा विभाग का। विभाग द्वारा हाल ही में लिए 58 खाद्य सामग्रियों के सैंपल में से 23 सैंपल फेल पाए गए हैं। लिहाजा मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन से ही जिले में शुद्ध के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हाल ही में विभिन्न प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा, दही, दूध के 58 सैंपल लिए गए थे। उसे जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा गया। सैंपल फेल होने पर 23 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जवाब देने के लिए एक महीने का समय दिया गया। इस दौरान वह विभाग द्वारा लिए गए सैंपल को दोबारा गाजियाबाद स्थित लैब में जांच करा सकते हैं। अगर उस जांच की रिपोर्ट भी गलत आयी तो फिर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें जुर्माने भी लगाए जा सकते हैं।
इनके सैंपल हुए फेल
बीडीपीओ कार्यालय मेन बाजार स्थित बॉम्बे स्वीट्स से पनीर और मावा का सैंपल लिया गया था। जांच में दोनों सैंपल अनसेफ व सबस्टेंडर मिले हैं। दुकान के संचालक विनोद कुमार को नोटिस जारी किए गया है। चिट्टी रोड स्थित ललित गुप्ता की दुकान गुप्ता बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोया, बल्लभगढ़ पोस्ट ऑफिस के पास लाला रमेशचंद हलवाई की मिठाई की दुकान से पनीर, एनआईटी-दो में रमेश पनीर भंडार से पनीर, सेक्टर-16 सब्जी मंडी ओल्ड फरीदाबाद अग्रवाल डेयरी व पनीर भंडार से पनीर के सैंपल लिए गए थे। इन सभी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत एनआईटी-5 स्थित दीपक डेयरी को त्योहारी सीजन के दौरान सील कर दिया गया है। यहां से लिए दूध, दही, पनीर आदि के सैंपल फेल पाए गए थे। दुकान संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। संचालक पर यह भी आरोप है कि उसने सैंपल लेने के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा के साथ हाथापाई भी की थी।
यह है मानक
- खाद्य सामग्री के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट एवं यूज डेट जरूर लिखें।
- दुकानों को साफ सुथरा रखें
- खाद्य तेल को बार-बार उपयोग नहीं करें
- सभी कर्मचारी हाथ को साफ रखें
- मिठाई आदि को बनाने में शुद्ध वस्तु का इस्तेमाल करें
- केमिकल या सेहत को खराब करने वाले अन्य पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करें, आदि।