फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cash worth Rs 3.84 crore and 56 weapons seized during code of conduct

Faridabad News: आचार संहिता के दौरान जब्त हुई 3.84 करोड़ की नकदी और 56 हथियार

Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 3.84 crore and 56 weapons seized during code of conduct
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस ने चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद से शराब, नशा, नकदी और हथियार आदि भारी मात्रा पकड़ा है। चुनाव के मद्देनजर जिले में 16 जगहों पर नाके लगाए गए थे। जबकि कार्रवाई के लिए 51 स्टेटिक सर्विलेंस टीम और 51 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें गठित थी। चुनाव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर 4,488 लाइसेंसी हथियार पहले की जमा करवा लिए गए थे।


हरियाणा विधानसभा चुनाव पांच अक्तूबर को संपन्न हो गए। राज्य में 16 अगस्त से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुई थी। जिले में पुलिस द्वारा चुनाव के मद्देनजर 16 जगहों पर नाके लगाए गए थे। 51 स्टेटिक सर्विलेंस टीम और 51 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें गठित थी। जिनके द्वारा शहर से 3,84,60,550 रुपये की नकदी जब्त की गई है। शराब तस्करी के 262 मुकदमा दर्ज करके 11117.96 लीटर शराब बरामद की गई है। जबकि एनडीपीएस के 35 मुक़दमा दर्ज करके 39.83 किलोग्राम नशा जब्त हुआ। वहीं शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 51 मुकदमे दर्ज करके 56 अवैध हथियार व 45 कारतूस जब्त किए गए हैं। जो अब तक किसी भी चुनाव में की गई जिले से सबसे ज्यादा बरामदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed