फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cash and other items stolen from CSC

Faridabad News: सीएससी से रुपये व अन्य सामान चोरी

Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cash and other items stolen from CSC
बल्लभगढ़। मोहना रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस समय चला जब सुबह सेंटर संचालक रोजाना की तरह कार्यालय खोलने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि सेंटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद तुरंत सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। सेंटर संचालक अमित सिंगला ने बताया कि चोरों ने पहले बिजली के कनेक्शन को काटने के लिए पहले बिजली के मीटर से अंदर की ओर जा रही तारों को काट दिया। उसके बाद मुख्य गेट पर लगे दोनों तालों को तोड़कर सेंटर के अंदर रखी नकदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed