{"_id":"66113f55dbf120ded8071e34","slug":"case-registered-for-rape-of-woman-at-gunpoint-after-entering-house-in-hodal-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बना दरिंदा: पति-पत्नी में थी अनबन, फोन कर पहुंचा पीड़िता के घर; चाकू की नोक पर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक बना दरिंदा: पति-पत्नी में थी अनबन, फोन कर पहुंचा पीड़िता के घर; चाकू की नोक पर बनाया हवस का शिकार
Sat, 06 Apr 2024 05:56 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, होडल
अमर उजाला नेटवर्क, होडल
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:56 PM IST
सार
होडल में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, युवक पर केस दर्ज हो गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंडकटी थाना अंतर्गत गांव में घर में घुसकर युवक द्वारा चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर हथियार के बल पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़ित और उसके पति से पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही है, जिसके चलते वह अपने पति से अलग किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि पांच अप्रैल को उसके पास गांव कलसाड़ा निवासी राजू का फोन आया, फोन पर आरोपों में उसके रहने का पता पूछने के बाद कहा कि अब उसका पति उसके साथ कोई मारपीट में झगड़ा नहीं करेगा। उसने उसे समझा दिया है बाद में वह उसके साथ बैठकर बातचीत करने को कहने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने उसे अपने घर का पता बता दिया। शनिवार की देर शाम आरोपी पीड़ित महिला के घर पहुंचा तो वह उसे पीने के पानी देने लगी तो इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
बाद में आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वंही डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।