{"_id":"6b0beb0e1d9d6507c707a425","slug":"six-year-old-girl-misdeed-in-chandavali-village-faridabad-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: चंदावली गांव में इंसानियत शर्मसार, छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: चंदावली गांव में इंसानियत शर्मसार, छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2026 02:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:36 PM IST
सार
आरोप है कि गांव चंदावली निवासी नंदकिशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
फरीदाबाद के गांव चंदावली में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र की आईएमटी पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 28 वर्षीय आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची दुर्गा अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ गांव चंदावली में रहती है। उसका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब दो वर्षों से गांव में रह रहा है। बच्ची अपनी मां, दो बहनों और एक भाई के साथ एक मकान में रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव चंदावली निवासी नंदकिशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कोसी का रहने वाला है और पिछले करीब 20 वर्षों से गांव चंदावली में रह रहा है। वह मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए बीके अस्पताल, फरीदाबाद पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
