फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on ten including nephew of Union minister in youth assault case

युवक से मारपीट मामले में केंद्रीय मंत्री के भांजे सहित दस पर केस

Mon, 19 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Case on ten including nephew of Union minister in youth assault case
फरीदाबाद। 17 जुलाई को सेक्टर-28 पुलिस चौकी में की गई युवक से मारपीट मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भांजे अमर चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज हो गया है। आरोपियों में नगर निगम वार्ड-24 की पार्षद का पति रवि भड़ाना भी शामिल है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी प्रणव वधावन ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई को दोपहर दो बजे फोन पर उसकी अमर चौधरी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे उसके पास ललित भड़ाना का फोन आया। आरोप है कि ललित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह सेक्टर 28 चौकी से प्रणव के पास फोन आया कि उसके खिलाफ अमर चौधरी ने शिकायत दी है। चौकी प्रभारी विजय कुमार ने मामले की हकीकत जानने के लिए प्रणव को चौकी में बुलाया। प्रणव चौकी में चला गया। आधे घंटे तक जब कोई नहीं आया तो वह वापस घर आ गया। इसके बाद दोबारा चौकी से फोन आया कि अमर आ गया है, चौकी आ जाओ।
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी में अमर चौधरी, रवि भड़ाना, राजू पंडित, राहुल भाटी, ललित भड़ाना व तीन चार अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रणव के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अमर चौधरी ने पुलिस की लाठी उठाकर प्रणव के सिर में मारी। इससे उसका सिर फट गया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने उसे आरोपियों से छुड़ाया और अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed