{"_id":"5dcd9ec68ebc3e5477445743","slug":"case-filed-for-stealing-from-store-faridabad-news-noi473015168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों के ताले तोड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों के ताले तोड़ चोरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र अंतर्गत नंगला रोड, पर्वतीय कॉलोनी में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर वहां से नकदी व सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरियों से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नंगला रोड नैन चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया।
पर्वतीय कॉलोनी में नंगला रोड के पास चोरों ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। व्यापारियों के अनुसार चोरों ने हरेकृष्ण किरयाना स्टोर, पुरुषोत्तम किरयाना स्टोर, राजेंद्र किरयाना स्टोर ताराचंद किरयाना स्टोर और राजपाल स्टोर के शटर का ताला टूटा हुुआ था। आसपास के लोगों की सूचना पर पीड़ित दुकानदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानों के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था और गल्ले में रखे हुए रुपये गायब थे। एक साथ पांच दुकानों के ताले टूटने से व्यापारी नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने नैन चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना थाना सारन प्रभारी विनित कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही है।