फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against driver and inspector for leaking information of mining department

Faridabad News: खनन विभाग की सूचना लीक करने पर चालक व निरीक्षक पर केस दर्ज

Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against driver and inspector for leaking information of mining department
छापेमारी से पहले खनन माफियाओं को खबरदार करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओवरलोड डंपर पर रेड करने से पहले ही खनन माफिया को खनन अधिकारियों की लोकेशन का पता लग जाता था। इधर, टीम रेड के लिए निकलती उधर माफिया अपना रूट बदल लेते। विभाग की जांच में पाया गया कि खनन विभाग का ही एक निरीक्षक और चालक खनन माफियाओं से मिले हुए हैं। इतना ही नहीं आरोपी अपने निजी वाहनों पर हरियाणा सरकार का स्टीकर लगाकर अवैध वसूली भी करते हैं। खनन विभाग की शिकायत पर एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
खनन विभाग की तरफ से दी शिकायत में कहा गया कि चालक अमर कुमार व निरीक्षक निर्मला शर्मा आउटसोर्स पर विभाग में कार्यरत हैं। आरोप हैं कि अमर कुमार ने अपनी निजी कार पर हरियाणा सरकार का स्टीकर लगा रखा था। कुछ दिन पहले विभाग को एक वीडियो मिला, जिसमें स्टीकर दिखाई दे रहा था। इसके बाद आरोपी ने स्टीकर हटा लिया। आरोप है चालक व निरीक्षक निर्मला शर्मा खनन माफियाओं से अवैध वसूली करते थे। इसके साथ ही छापेमारी की सूचना पहले ही खनन माफियाओं को दे देते थे। जैसे ही टीम कार्यालय से बाहर निकलती आरोपी टीम की लाइव लोकेशन खनन माफियाओं को भेज देते थे। विभाग की अंदरूनी जांच में मामला पकड़ा गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

-------------
क्राइम ब्रांच ने पिछले साल पकड़ा था आरपार गैंग
साल 2022 में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आर-पार गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसमें एक चाय बेचने वाला और एक पाली निवासी युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी। आरोपी सभी ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते थे। इसके बदले में वह खनन विभाग की रेड की सूचना चालकों को पहले ही दे देते थे। आरोपियों ने इसमें पूरा गिरोह बना रखा था। जिसमें अधिकारी की गाड़ी के कार्यालय आने से लेकर घर जाने तक की सूचना आरोपियों के पास होती थी। इसमें तत्कालीन खनन अधिकारी का नाम भी जांच में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed