फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against 6 people including husband for dowry harassment

Faridabad News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत 6 पर केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 6 people including husband for dowry harassment
शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जिले में दहेज उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादी के बाद लगातार फॉर्च्यूनर कार और सोने के आभूषणों की मांग को लेकर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता मूलरूप से होडल के हसनपुर चौक की रहने वाली है। उसकी शादी न्यू कॉलोनी पलवल निवासी पंकित से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें बढ़ती चली गईं।शादी के बाद से ही पति पंकित और उसके परिवारजन दहेज में फॉर्च्यूनर कार व सोने के गहनों की मांग करने लगे। जब यह मांगें पूरी नहीं हुईं तो महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच उसने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। पहले महिला थाने में शिकायत हुई, जहां दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया और पीड़िता वापस ससुराल चली गई, लेकिन इसके बाद दुर्व्यवहार और प्रताड़ना फिर शुरू हो गई। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो गर्भ में पल रहे बच्चे की जान ले लेंगे। यहां तक कि उन्होंने महिला के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए।
विज्ञापन



पीड़िता का आरोप है कि चचिया ससुर राजेश, जेठ दीपक और सास रजनी ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और मायके के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने मेडिकल जांच कराकर होडल थाना में शिकायत दी। होडल थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, महिला की शिकायत पर उसके पति पंकित, ससुर मुकेश सिंगला, सास रजनी सिंगला, जेठ दीपक, जेठानी प्राची और ननद तान्या के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed