फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Carrot crop should not go away due to agitation

आंदोलन की भेंट न चढ़ जाए गाजर की फसल

Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Carrot crop should not go away due to agitation
आंदोलन की भेंट न चढ़ जाए गाजर की फसल
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गाजर की फसल की बुआई करने वाले किसानों को अब अपनी फसल को लेकर भय सताने लगा है। इन दिनों में ग्रामीण अंचल में फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के व्यापारी फसल की खरीदारी करने लिए पहुंच जाते थे, लेकिन इस बार नहीं पहुुंचे हैं। इसका असर किसान आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। गाजर की फसल की बुआई करने वाले किसानों का कहना है कि देहात में इन दिनों दिल्ली व फरीदाबाद के व्यापारी आ जाते थे। इससे किसानों को खड़ी फसल के अच्छे दाम मिल जाते थे। इसमें किसान का कोई जोखिम नहीं होता, उसको केवल फसल की देखरेख करनी होती है। व्यापारी मंडी के हिसाब से अपनी इच्छानुसार गाजर की फसल को खेत से ही ले जाता था। इसमें किसान को फसल उखाड़ने व धोने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ता था। खेत में खड़े ही फसल बिक जाती थी और पैसा भी अच्छा मिलता है। इस बार व्यापारी किसानों के पास पहुंच ही नहीं पा रहा है। ऐसे में किसान मान रहे हैं कि किसान आंदोलन के चलते व्यापारी नहीं आ रहे हैं।

नहीं आएंगे व्यापारी तो होगी परेशानी
पिछले साल करीब छह एकड़ जमीन को पट्टे पर लेकर गाजर की फसल की बुआई की थी। इसमें कई लाख का मुनाफा हुआ। इस साल फिर से गाजर की फसल की बुआई की है, लेकिन इस बार दिल्ली के व्यापारी नहीं आ रहे हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रामवीर, किसान बदरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed