फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Care taker misbehaves with girls in child care home in faridabad

'फादर' का पाप: फरीदाबाद में बच्चियों से मारपीट करती केयर टेकर, अश्लील वीडियो बनाकर भेजती आगे; बताई आपबीती

Wed, 07 Aug 2024 08:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

फरीदाबाद के चाइल्ड केयर होम में बच्चियों के साथ दुर्रव्यवहार का मामला सामने आया है।  केयर टेकर फोटो खींचकर पदाधिकारियों के पास भेजती है। शिकायत मिलने पर सेंट जोसेफ सर्विस सोसाइटी में बाल कल्याण समिति की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Care taker misbehaves with girls in child care home in faridabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

सेंट जोसेफ सर्विस सोसाइटी में बच्चियों के साथ मारपीट और अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। बच्चियों की ओर से शिकायत मिली थी कि केयर टेकर उनकी फोटो खींचकर पदाधिकारियों के पास भेजती है। इसके अलावा वह बच्चियों के साथ अपशब्द का प्रयोग भी करती है। थाना छांयसा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीपाल करहाना ने बताया कि उनको सेंट जोसेफ सर्विस सोसाइटी के चाइल्ड केयर होम गांव चांदपुर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत में बताया गया था कि केयर टेकर द्वारा बच्चियों से मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। शिकायत की जांच के लिए निरीक्षण करने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह तोमर, बाल कल्याण समिति सदस्य सुनील यादव और डॉ. प्रदीप कुमार मौजूद रहे। 19 जुलाई को टीम ने संस्था का औचक निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बच्चियों ने बताया कि केयर टेकर उनके साथ मारपीट करती है। अक्सर किशोरियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। आरोप है कि केयर टेकर बच्चियों की फोटो खींचकर सोसाइटी के पदाधिकारियों को भेजती थी। टीम की शिकायत पर छांयसा पुलिस ने 29 जुलाई को केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना छांयसा प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि बाल कल्याण समिति की टीम की शिकायत पर महिलाकर्मी सहित तीन के खिलाफ जुबेनाइल जस्टिस एक्ट और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जांच में केयर टेकर के मोबाइल में मिली बच्चियों की तस्वीरें
निरीक्षण करने वाली टीम ने केयरटेकर के मोबाइल की जांच की तो उसमें बच्चियों की तस्वीरें पाई गईं। इस पर टीम ने थाना छांयसा पुलिस को केयर टेकर का मोबाइल सौंपा। टीम ने पुलिस से केयरटेकर का मोबाइल डाटा रिकवर करके कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed