{"_id":"6a42a6f2d594ac01b30ec3d4","slug":"car-carrying-friends-to-a-wedding-ceremony-collides-with-a-trolley-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73564-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार ट्रॉले से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार ट्रॉले से टकराई
विज्ञापन
हार्डवेयर चौक के पास हुआ हादसा, चार लोग घायल, दो युवकों की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की कार हार्डवेयर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
गंभीर रूप से घायल चालक कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रॉला चालक को हिरासत में लेकर ट्रॉले को थाने भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ के सेक्टर-56 निवासी चीकू, राम, आदर्श और उनका एक अन्य दोस्त एनआईटी-1 स्थित दौलतराम धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे उनकी कार बाटा फ्लाईओवर से हार्डवेयर रोड की ओर पहुंची। इसी दौरान सड़क किनारे टाटा स्टील और एबीबी कंपनी की लोहे की भारी प्लेटों से लदा एक ट्रॉला खड़ा था। अंधेरे और तेज रफ्तार के बीच चालक को ट्रॉला दिखाई नहीं दिया और कार सीधे ट्रॉले के पिछले हिस्से से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग खुल गए लेकिन टक्कर का असर इतना ज्यादा था कि चालक सीट पूरी तरह दब गई और चालक चीकू कार के अंदर फंस गया। उसके साथ आगे की सीट पर बैठा राम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे आदर्श और उनका एक अन्य साथी भी घायल हुए। हादसे के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
अस्पताल में चिकित्सकों ने आदर्श और एक अन्य युवक का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से एक युवक को मामूली चोट होने के कारण उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया, जबकि चीकू और राम की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुजेसर थाना पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रॉला चालक को हिरासत में लेकर ट्रॉला थाने भेज दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी पक्ष की लापरवाही रही या नहीं। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।