{"_id":"687e8eb5a159c396720adcd9","slug":"car-and-truck-collide-on-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47599-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित बीपीटीपी चौक पर रविवार देर रात मर्सिडीज और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकरा कर पलट गया। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर के बाद मर्सिडीज क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ट्रक अमूल दूध का था। संवाद
-- -
कंपनी कर्मचारी ने बस चालक को मारा चाकू, घायल
फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शिवालिक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने बस चालक को चाकू मार दिया। घटना में चालक का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी ने कर्मचारियों को लाने के लिए बस लगाई हुई है। बस चालक सलमान ने बताया कि उनकी दो दिन पहले कर्मचारी मुमतजीर से कहासुनी हो गई थी। इसी वजह से सोमवार की सुबह जब वह कर्मचारियों को लेने के लिए सेक्टर-24 के लखानी चौक पर गए थे तभी कर्मचारी मुमतजीर ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घायल सलमान को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद