फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter hits youth on a motorcycle.

Faridabad News: बाइक सवार युवक को कैंटर ने मारी टक्कर

Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Canter hits youth on a motorcycle.
फरीदाबाद। ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे युवक को सहराला गांव के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना 23 सितंबर सुबह करीब 8:30 बजे की है।
विज्ञापन

घायल की एमएलआर में पांच चोट दर्ज की गई हैं। शिकायत के आधार पर सीकरी चौकी पुलिस ने 27 सितंबर को कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहराला निवासी कुणाल एक कंपनी में ड्यूटी करने के बाद 23 सितंबर को मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। वह मोहल्ले के नजदीक पहुंचा था, तभी कैंटर चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुणाल को सीकरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 23 से 26 सितंबर तक चिकित्सक ने दो बार कुणाल को बयान देने के लिए अनफिट बताया। 26 सितंबर को फिट घोषित किए जाने के बाद भी परिजनों ने तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने की बात कहते हुए बाद में शिकायत देने की बात कही थी। 27 सितंबर को कुणाल के पिता ओमवीर ने शिकायत दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed