फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Camps will be organized for two days to ensure self-verification of all property tax paying units

Faridabad News: संपत्ति कर देने वाली सभी इकाइयों को स्वयं सत्यापित कराने के लिए 2 दिन लगाए जाएंगे शिविर

Sat, 26 Jul 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized for two days to ensure self-verification of all property tax paying units
26 और 27 जुलाई को सुबह 10 से 3 बजे तक प्रत्येक जोन में किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार संपत्ति कर देने वाली सभी इकाइयों को स्वयं सत्यापित कराने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों के जोन में निर्धारित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर- प्रथम सलोनी शर्मा ने सभी क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि निर्धारित कैंप में आम जन की समस्याओं का निपटान करते हुए उनकी प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही लाल डोरे में पड़ने वाली इकाइयों के दस्तावेज सही ढंग से चेक करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन लगाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कैंप सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक लगाए जाएंगे। जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। जारी निर्देशों के अनुसार कैंप लगाने से पूर्व मुनादी भी करवाई जाएगी ताकि सभी को कैंप की जानकारी मिल सके। स्वयं सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद नागरिक बिल भुगतान और नो ड्यूज सर्टिफिकेट आसानी से बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे कैंप

बल्लभगढ़ जोन दो में यह कैंप सेक्टर 3 पार्षद कार्यालय , सब्जी मंडी तिरखा कॉलोनी, रॉयल हेरिटेज सेक्टर 69 ,सेक्टर 2 पार्षद कार्यालय के अलावा सेक्टर 70 आगमन सोसाइटी, आईपी स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी पल्ला छज्जन नगर , लाल डोरा एत्मादपुर, इस्माइलपुर गांव जबकि जोन 3 में सैनिक कॉलोनी , नंगला रोड बूस्टिंग स्टेशन ,बन्नू धर्मशाला, जवाहर कॉलोनी सामुदायिक भवन, मुजेसर सामुदायिक भवन, भूपानी मुजेरी के अलावा ओल्ड जोन में सूर्यनगर फेज 1 और 2, सेक्टर 31, सेक्टर 30 , सेक्टर 28, सेक्टर 37, सेक्टर 55 कम्युनिटी सेंटर सुभाष कॉलोनी पार्षद कार्यालय, बल्लभगढ़ कम्युनिटी सेंटर झाड़सैंतली, सेक्टर 56 पायनियर टाउन, शिव मंदिर होली चौक के अलावा ग्रीन फील्ड पार्षद कार्यालय , एसजीएम नगर स्कूल बड़खल और अनखीर, वशिष्ठ हाइट्स सेक्टर 87, एमसीएफ ऑफिस सेक्टर 19 फरीदाबाद, बिल ब्रांच सेक्टर 7, बीपीटीपी फरीदाबाद में लगाए जाएंगे। 26 और 27 जुलाई को यह कैंप लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed