फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaign will be launched against online gambling and betting

Faridabad News: ऑनलाइन जुआ, सट्टा के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched against online gambling and betting
गांव दयालपुर के खेल परिसर में महापंचायत में सर्व समाज के लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऑनलाइन खेलों व जुए पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को गांव दयालपुर के खेल परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें इन गतिविधियों को रोकने के लिए किए जाने वाले प्रयासों व सुझावों पर चर्चा की गई। पंचायत में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर इस बुराई को खत्म करने में अपना सहयोग देने की बात कही। गांव के स्टेडियम में आयोजित की गई पंचायत की शुरुआत हवन के साथ हुई। पंचायत का संचालन करने के लिए एक कमेटी बनाई गई। जिसमें धर्मपाल नंबरदार, गोपी पहलवान, मास्टर धर्मवीर, मास्टर सतबीर, मास्टर सुखपाल शामिल रहे। संचालन समिति ने कहा कि आर्थिक जोखिम वाले ऑनलाइन खेल, जुआ, सट्टे व कैसीनो की गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। बहुत से युवाओं को इनकी लत लग रही है, जिससे परिवारों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है और कई बार युवा गलत कदम उठाने को भी मजबूर हो जाते हैं। कर्ज में डूबने के बाद जमीन बेचने तक की नौबत आ जाती है। जिससे युवाओं को बचाने व बाहर निकालने की जरूरत है। बिना लोगों के सहयोग से इस अभियान को सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता, इसलिए पंचायत का आयोजन किया गया है। गांव दयालपुर से शुरू होने वाले इस अभियान को आने वाले दिनों में दूसरे गांवों तक ले जाया जाएगा, ताकि आर्थिक जोखिम वाले ऑनलाइन खेलों, जुआ, सट्टे व कैसीनो जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।


पंचायत में पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, हिंदी केसरी पहलवान नेत्रपाल हुड्डा, पंडित विजय गौड़, राजेश भाटी, मास्टर रामजीत ने साथ कई ग्रामीणों ने अपने विचार रखे, जिसके आधार पर फैसला लिया गया कि गांव में जो लोग जुआ, कैसीनो व ऑनलाइन खेल खिला रहे हैं और जो लोग उन्हें खेल रहे हैं, पहले उनसे संपर्क किया जाए। उन्हें इसके नुकसान बता कर समझाया जाए और इन गतिविधियों को बंद करने को कहा जाए। अगर वह नहीं मानते तो कानूनी कार्रवाई की जाए और अन्य पंचायती कदम उठाए जाएं। इन चीजों से युवाओं का ध्यान हटाने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ा जाए, जिसके लिए गांव में खेल स्टेडियम को बेहतर बनाने व खेल सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। इसके लिए प्रशासन व सरकार से भी सहयोग की अपील की गई। साथ ही तय किया गया कि एक बड़ी कमेटी बनाई जाए तो इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए इन गतिविधियों में शामिल लोगों से संपर्क करे और अभियान को लेकर आगे की रूपरेखा तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed