{"_id":"677eda3819d9069de8012d13","slug":"called-as-acp-cheated-rs-120-lakh-by-showing-fear-of-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36055-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसीपी बनकर किया फोन, केस का डर दिखाकर 1.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसीपी बनकर किया फोन, केस का डर दिखाकर 1.20 लाख ठगे
विज्ञापन
दवा का ऑनलाइन ऑर्डर देकर डिलीवरी के टाइम पर मना करने को लेकर शिकायत दर्ज है कहकर डराया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसीपी व सेक्टर-58 थाने का एसएचओ बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को केस का डर दिखाकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। उन्हें कहा गया कि तुमने कुछ दिन पहले दवा का ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। इसे लेकर आई शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हैं। ई-वॉलेट की लिमिट पूरी होने पर पड़ोसी युवक को रुपये ट्रांसफर करने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि ये तो ठग हैं। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
ठगी की ये वारदात मच्छगर गांव के रहने वाले उदयवीर के साथ हुई। इनका कहना है कि 26 दिसंबर की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे ये मार्केट में थे तो एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेक्टर-58 थाने का एसएचओ बलराम चौधरी बताया। उसने कहा कि आपके खिलाफ सरकारी कंपनी ने शिकायत दी है। कुछ देर बाद उनका कॉल आएगा और उसे रिसीव करना। ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे घर पुलिस आएगी और लोगों को इकट्ठा करेगी। उसने कहा कि तुमने कुछ दवा ऑर्डर की थी लेकिन डिलीवरी लेने से इंकार कर दिया। इससे उदयवीर डर गए। कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने कॉल किया और फिर एसीपी बताकर दूसरे से बात कराई। शिकायतकर्ता ने कहा कि मैंने तो कोई दवा ऑर्डर नहीं की। लेकिन आरोपी ने एक क्यूआर कोड भेजकर 4900 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। फिर वो लगातार रुपये ट्रांसफर कराते रहे। 9 ट्रांजेक्शन में 1 लाख 20 हजार 210 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। लेकिन फिर ई-वॉलेट एप की लिमिट पूरी होने पर पड़ोस के एक युवक को बुलाया तो उसने कॉल पर बात कर कहा कि आप पुलिस हो तो वीडियो कॉल करो। जिस पर आरोपियों ने कॉल कट कर दी। युवक ने इन्हें बताया कि ये कोई पुलिस वाले नहीं, बल्कि ठग थे। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।