फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses will remain jammed for three hours, passengers will be in trouble

Faridabad News: तीन घंटे बसों का चक्का रहेगा जाम, यात्रियों की होगी पेरशानी

Sat, 10 Jun 2023 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Jun 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Buses will remain jammed for three hours, passengers will be in trouble
तीन घंटे बसों का चक्का रहेगा जाम, यात्रियों की होगी पेरशानी
विज्ञापन

प्रदेश के सभी डिपो की यूनियन फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे

सुबह 10 बजे के करीब सभी कर्मचारी सेक्टर-12 में होंगे एकत्रित

रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कर रहे है घेराव



संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा रविवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव करेगा। इसमें प्रदेश के सभी डिपो के कर्मचारी शामिल होंगे। इस वजह से करीब तीन घंटे के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान जयपाल राठी ने बताया कि रविवार को प्रदेश के सभी डिपो की यूनियन फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। यूनियन के कर्मचारी सुबह 10 बजे सेक्टर-12 में एकत्रित होंगे। इसके बाद दो किमी पैदल यात्रा करते हुए सेक्टर 7-10 परिवहन मंत्री के कार्यालय पर पहुंचेंगे। करीब तीन घंटे के लिए बल्लभगढ़ डिपो से चलने वाली बसें प्रभावित रहेंगी। डिपो सुबह 10 तक सभी बसों का संचालन किया जाएगा। उसके बाद तीन घंटे के लिए कुछ रूटों की बसों का संचालन रुक जाएगा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पलवल, गुरुग्राम, होडल, सोहना आदि सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि अगर घेराव करने के बावजूद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाली 26 जून को रोडवेज का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन




--
कॉलेज रूट पर जाने वाले चालक व परिचालक की लगाई गई ड्यूटी

महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि उनके डिपो से हर रोज 125 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती थी। जिसमें हल्द्वानी, हरिद्वार, जयपुर, बालाजी, खाटू श्याम, आगरा, अलीगढ़, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल, पलवल आदि शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या आगरा, अलीगढ़ और चंडीगढ़ रूट पर होती है। घेराव के दौरान इन बसों को चलाने के लिए कॉलेज रूट पर जाने वाले चालक व परिचालक की ड्यूटी को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त कर्मचारी हैं। कोई परेशानी होने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

इन मांगों को लेकर घेराव

पुरानी पेंशन बहाल करना कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती नहीं करना, परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 लागू करना कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, विभाग में कौशल रोजगार निगम की बजाए पक्की भर्ती करना, 5000 जोखिम बता देना चालक स्टोर कीपर व कैशियर आदि पदों की वेतन विसंगति दूर करना, चालकों का बस अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित कर प्रमोशन करना, 1992 से 2003 के मध्य भर्ती कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, 2016 में लगे कर्मचारियों को नियमानुसार पक्का करना, निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाना, अभी हाल ही में हुए ट्रांसफर किए गए है वहीं पुरी तरह से गलत है व बढ़ती आबादी के अनुसार विभाग में 10000 सरकारी बसें शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed