{"_id":"6aca8f808dce6e44e106a289","slug":"bus-routes-diverted-due-to-protests-in-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82346-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते बसों के रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते बसों के रूट बदले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के चलते हरियाणा रोडवेज ने बसों के रूट में फेरबदल किया है। बल्लभगढ़ बस डिपो से दिल्ली के रास्ते दूसरे राज्यों और शहरों में जाने वाली बसों को अब दिल्ली से होकर नहीं निकाला जा रहा है। इन बसों को हाईवे और एक्सप्रेसवे के रास्ते गंतव्य तक भेजा जा रहा है। उच्च अधिकारियों ने चालक और परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।
बल्लभगढ़ बस डिपो से चंडीगढ़, पंचकूला, शिमला, हरिद्वार, देहरादून और अमृतसर समेत विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन होता है। दिल्ली में प्रदर्शन के चलते इन रूटों पर चलने वाली बसों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश किए बिना आगे भेजा जा रहा है। इससे बसों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि बल्लभगढ़ बस डिपो से प्रतिदिन करीब 160 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाती हैं। यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो, इसलिए उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार एक्सप्रेसवे के जरिये बसों को डिपो तक लाया जा रहा है।