फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Burning garbage in the open is poisoning the air, the administration is indifferent.

Faridabad News: खुले में कूड़ा जलाने से जहरीली हो रही हवा, प्रशासन बेपरवाह

Mon, 10 Nov 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Burning garbage in the open is poisoning the air, the administration is indifferent.
हवा में घुलते धुएं और धूल के कारण लोगों का खुले में सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिल्ली-एनसीआर की तरह अब शहर में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में घुलते धुएं और धूल के कारण लोगों का खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ग्रैप लागू होने के बावजूद कई जगहों पर खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है।
इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। रविवार को एक बार फिर से खुले में कूड़ा जलाने का मामला सामने आया है। एनएच-19 के पास स्थित बघौला गांव के समीप खुले में कूड़ा जलाया जा रहा था। जिले के कई क्षेत्रों में लोग खुलेआम कूड़ा-कचरा जलाकर हवा को और अधिक जहरीला बना रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पलवल का प्रदूषण स्तर 217 दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से कहीं अधिक है। शाम होते ही धुंध और धुएं का असर और बढ़ जाता है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


कूड़ा जलाने के मामले

हाल ही में हसनपुर में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के बाहर और अनाज मंडी के मार्किट कमेटी कार्यालय के सामने भी सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाते दिखे थे। वहीं, केसीएम स्कूल के पास और मुख्य बाजार क्षेत्र में भी लोग सुबह दुकानों की सफाई के बाद पालिथीन और कचरा जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। पलवल शहर में सब्जी मंडी में रात के समय में कूड़े में आग लगाने का मामला कई बार सामने आ चुका है। इसके साथ ही हाल ही में आगरा चौक पर कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया था। इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो नगरपालिका कार्रवाई कर रही है और न ही प्रदूषण विभाग। प्रशासनिक लापरवाही के चलते शहर की हवा दिन प्रतिदिन और ज्यादा जहरीली होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed