फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on illegal slums in Sector-56

Faridabad News: सेक्टर-56 में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर

Fri, 06 Mar 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal slums in Sector-56
करीब 100 ढांचे हटाए, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-56 में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 झुग्गियों और कच्चे ढांचों को ध्वस्त कर दिया। सुबह से ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-56 शहर का विकसित किया जा रहा नया आवासीय सेक्टर है। यहां पिछले कुछ समय से खाली पड़ी जमीन पर बड़ी संख्या में झुग्गियां और अस्थायी निर्माण खड़े हो गए थे। विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर स्वयं ही कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन समय सीमा के बाद भी निर्माण नहीं हटाए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह प्राधिकरण की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो क्षेत्र में हलचल मच गई। शुरुआती विरोध के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में अवैध झुग्गियों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर में पिछले कुछ समय से बाहरी इलाकों से लोग आकर झुग्गियां बनाकर रहने लगे थे। आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल के मुताबिक इस वजह से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी और कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। खासकर रात के समय महिलाओं और बुजुर्गों के बाहर निकलने में असुरक्षा का माहौल बन गया था।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एचएसवीपी के एसडीओ राजपाल और जेई विजय अधाना ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।


प्राधिकरण के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य विकसित हो रहे सेक्टरों में भी अवैध कब्जों की पहचान कर इसी तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि योजनाबद्ध तरीके से सेक्टरों का विकास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed