{"_id":"69050d3b9d398231e30365ae","slug":"bulldozers-run-on-illegal-colonies-demolishing-illegal-constructions-on-22-acres-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54747-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 22 एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 22 एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त किए
विज्ञापन
गांव कालीगांव और जाजरू के राजस्व क्षेत्र में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कालीगांव और जाजरू के राजस्व क्षेत्र में दो अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। करीब 22 एकड़ जमीन पर फैली इन कॉलोनियों में अवैध रूप से बने ढांचों को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।
जानकारी के अनुसार गांव कालीगांव में करीब 18 एकड़ भूमि पर और जाजरू में 4 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इन दोनों जगहों पर बनाए गए 10 औद्योगिक शेड, 4 बाउंड्री वॉल, 10 डीपीसी, 3 निर्माणाधीन संरचनाएं और कच्चे रास्तों का नेटवर्क पूरी तरह से हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य जिला क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के फैलाव को रोकना और मास्टर प्लान के अनुरूप शहरी विकास सुनिश्चित करना है। इस दौरान डीटीपी (डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर) यजन चौधरी की निगरानी में पूरी कार्यवाही की गई। मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड रखा जा सके।
विज्ञापन
डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन ने पहले ही इन अवैध कॉलोनियों के डवलपर्स को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद इसके निर्माण जारी रखा गया। कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना अनुमति कॉलोनियां बसाने वालों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने बताया कि इस प्रकार की अवैध कॉलोनियों से न केवल नियोजन प्रभावित होता है बल्कि भविष्य में नागरिक सुविधाओं का संकट भी उत्पन्न होता है।
इस दौरान प्रशासनिक टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।