फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers raze illegal colonies; seven industrial sheds demolished.

Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सात औद्योगिक शेड तोड़े

Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers raze illegal colonies; seven industrial sheds demolished.
फरीदाबाद। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग की टीम ने गांव खेड़ी गुजरान के राजस्व क्षेत्र में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 14 एकड़ में विकसित की जा रहीं दो अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सात औद्योगिक शेड, पांच चहारदीवारी और 20 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ी गुजरान के राजस्व क्षेत्र में एक कॉलोनी करीब 12 एकड़ और दूसरी करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही थी। इन कॉलोनियों में बिना अनुमति निर्माण किए जाने की सूचना के बाद डीटीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बनाए गए सात शेड, पांच बाउंड्री वॉल और निर्माण के शुरुआती चरण में बनाई गईं 20 डीपीसी को ध्वस्त किया गया। फरीदाबाद डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed