फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bulldozer destroyed encroachment in city

Faridabad News: एनआईटी-3 में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
bulldozer destroyed encroachment in city
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने एनआईटी तीन में शुक्रवार को निगम की जमीन पर बसी करीब छह झुग्गियों/मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया। इस दौरान महिलाओं ने निगम की कार्रवाई का जमकर विरोध किया, लेकिन पुलिस भारी संख्या में होने से निगम ने अवैध कब्जे हटा दिए।
नगर निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सुमेर सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे एनआईटी तीन राहुल कॉलोनी के पास पहुंची। टीम ने लोगों से घरों से सामान बाहर निकालने को कहा। पर कुछेक लोगों ने सामान बाहर निकाल लिया। अन्य ने निगम कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं जेसीबी के सामने आ गई। इस पर निगम के साथ तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को मौके से हटा दिया। इसके बाद निगम ने चार-पांच झुग्गी और दो टीनशेड को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया। सुमेर सिंह ने बताया कि कुछ लोग एनआईटी तीन में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गी लगा ली थी। उनका कहना हैं कि विरोध के बीच अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पास के एक व्यक्ति ने भी सरकारी जमीन पर एक कमरा बना लिया था। उसे भी तोड़ दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर अवैध कब्जा करने वालों को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी लोग जगह नहीं खाली कर रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस बल मिलने पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एनआईटी में कई जगहों पर अवैध कब्जे
एनआईटी में कई जगहों पर लोगों ने निगम की जमीन पर अवैध पर कब्जा कर रखा है। निगम की कई बार नोटिस देने के बाद लोग जमीन खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे जगहों पर नगर निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई करता है। इसमें राहुल काॅलोनी, संतनगर, नेहरु काॅलोनी समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। निगम ने पहले जमाई काॅलोनी में अवैध तरीके से बने भवनों को तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed