फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer action in illegal colony; road network demolished.

Faridabad News: अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, सड़क नेटवर्क किया ध्वस्त

Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer action in illegal colony; road network demolished.
डीटीपी की तरफ से भोपानी में की गई कार्रवाई फोटो डीटीपी
गांव भोपानी के राजस्व क्षेत्र में डीटीपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव भोपानी के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही करीब पांच एकड़ की अवैध कॉलोनी के खिलाफ सोमवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की ओर से कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने कॉलोनी में बनाए गए पूरे कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को भोपानी गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब पांच एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर निरीक्षण के बाद कार्रवाई की गई। टीम ने कॉलोनी में बनाए गए मिट्टी के रास्तों और सड़क नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ दिया, ताकि वहां आगे प्लॉटिंग और निर्माण की गतिविधियां न हो सकें।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार अवैध कॉलोनियों में बिना स्वीकृति सड़क, प्लॉट और अन्य सुविधाएं विकसित कर लोगों को जमीन बेचने की कोशिश की जाती है। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों से भी अपील की जाती है कि किसी भी जमीन में निवेश करने से पहले उसके वैध होने और कॉलोनी को संबंधित विभाग से मंजूरी मिली होने की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी ने बताया कि सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान पूरी सड़क व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed