{"_id":"697f9b2d5e393ac56f0a5310","slug":"budget-brings-new-hope-to-real-estate-sector-stalled-projects-expected-to-restart-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61763-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.79 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.79 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
महेंद्रगढ़ का रहने वाला विक्की अब राजस्थान सीकर में रह रहा था
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.79 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की महेंद्रगढ़ का मूल निवासी है और अब राजस्थान सीकर में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्की ने ठगों को हिमांशु से बैंक खाता लेकर उपलब्ध करवाया था। इस बैंक खाते में ठगी के 116400 रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आरोपी विक्की को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-7 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 10 फरवरी 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। इसमें पार्ट टाईम जॉब के लिए ऑफर दिया गया। फिर उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर 5 स्टार रेटिंग करने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ठगों ने प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।