फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BTech students make MK206 software and won first prize

‘MK206’ सॉफ्टवेयर बना जीते फरीदाबाद के विद्यार्थी

Mon, 10 Aug 2020 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
BTech students make MK206 software and won first prize
फरीदाबाद। ऑनलाइन हैकॉथॉन में कमजोर नेटवर्क में भी सक्रिय रहने वाला विशेष सॉफ्टवेयर बना मानव रचना शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे। स्मार्ट इंडिया हैकॉथॉन में संस्थान छात्रों ने जीत हासिल कर एक लाख की ईनामी राशी जीती।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नोडल सेंटर में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के लिए ऐसा सिस्टम बनाना था जो कमजोर नेटवर्क जैसे 2जी रेंज में भी काम कर सके। उनके रिकॉर्ड सुरक्षित रख सके। इसके बाद बीटेक, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने मिनिस्ट्री ऑफ रुरल डेवलपमेंट की परेशानी को सुलझाने के लिए ‘MK206’ सॉफ्टवेयर बनाया है। इसकी मदद से नॉन-नेटवर्क-इंटेंसिव रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में रखा जा सकेगा। छात्र ऋषभ धिमन, मृनमॉय मित्रा, आयुष सिंह, दीप भारद्वाज, विशाखा त्यागी और अमन गुप्ता ने अपने मेंटर प्रोफेसर अनुप्रिया शर्मा और प्रोफेसर अंकुर अग्रवाल के साथ यह सॉफ्टवेयर तैयार किया। टीम ने इसमें जीत हासिल कर एक लाख रुपये की इनामी राशी अपने नाम की।
विज्ञापन

स्मार्ट इंडिया हैकॉथॉन ओपन इनोवेशव मॉडल की तर्ज पर देखा जाता है। जो शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम 36 घंटे तक जारी रहता है। इसमें छात्र विभिन्न मंत्रालयों के समक्ष आ रही परेशानी का समाधान अपने खास तरीकों से देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed