{"_id":"61fa6ca670990347be05874d","slug":"bsnl-olt-and-ftth-will-be-arranged-to-improve-internet-service-in-villages-faridabad-news-noi6299856158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में इंटरनेट की सेवा को बेहतर करेगा बीएसएनएल, ओएलटी और एफटीटीएच की व्यवस्था होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में इंटरनेट की सेवा को बेहतर करेगा बीएसएनएल, ओएलटी और एफटीटीएच की व्यवस्था होगी
विज्ञापन
BSNL, OLT and FTTH will be arranged to improve internet service in villages
फरीदाबाद। ग्रामीण इलाकों में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इंटरनेट सेवा को बेहतर करेगा। इसके तहत कई गांवों में ऑप्टिकल लाइन टर्मिनेशन (ओएलटी) व फाइबर टू होम (एफटीटीएच) इंटरनेट की व्यवस्था करेगा। इसके लिए निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि गांवों में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए इंटरनेट की सेवा को बेहतर करने की योजना है।
जिले में करीब 190 गांव हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार इन गांवों में उपभोक्ता काफी कम हैं। इनमें लैंडलाइन व मोबाइल उपयोगकर्ता शामिल हैं। इन्हें महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के माध्यम से नेटवर्क दिए जा रहे हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा बेहतर नेटवर्क व इंटरनेट की सेवा नहीं होने से उपभोक्ता देश की सबसे बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल से दूरी बनाए हुए हैं। लिहाजा इनको जोड़ने के लिए योजना बनाई है। जिले में यमुना किनारे दो दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। इन्हें निजी कंपनी द्वारा भी बेहतर नेटवर्क आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में बीएसएनएल ऐसे उपभोक्ताओं को जोड़ने की जुगत में है।
गांव में बेहतर नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए गांवों में ओएलटी व एफटीटीएच इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बीएसएनएल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। - गणेश चंद्र, महाप्रबंधक बीएसएनएल