फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Boy and girl consumed poison in hotel, both died

Faridabad News: युवक-युवती ने होटल में खाया जहर, दोनों की मौत

Tue, 26 Nov 2024 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl consumed poison in hotel, both died
पल्ला थाना एरिया में सरस्वती विहार की घटना
विज्ञापन

परिवार ने अप्रैल में कर दी थी युवक की शादी,
पड़ोस में रहने वाली युवती से थी उसकी दोस्ती
मृतकों के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया के सरस्वती विहार स्थित एक होटल में रविवार को युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक ने अपने घर फोन कर सूचना दी। परिजन तुरंत होटल पहुंचे और गंभीर हालत में युवक व युवती को नजदीकी के अस्पताल ले गए। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। युवती के परिजन उसे एक निजी बड़े अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान युवती की भी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त मोहित (28) और तनु (21) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने ओयो होटल में दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि युवक व युवती पड़ोसी होने के अलावा अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन

युवक की मर्जी के बगैर इसी साल अप्रैल में दूसरी लड़की से उसकी शादी कर दी गई थी । पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहित अपने परिवार के साथ शिव एन्क्लेव, इस्माइलपुर, पल्ला एरिया में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, भाई व अन्य सदस्य हैं। मोहित का दूध का कारोबार था। वहीं, तनु भी परिवार के साथ शिव एन्क्लेव में मोहित के घर के पास ही रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन व भाई हैं।
तनु सराय इलाके में इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार सुबह वह दफ्तर जाने की बात कर घर से निकली थी। इस बीच रास्ते में उसे मोहित मिला। दोनों करीब 9:00 बजे सरस्वती विहार स्थित ओयो होटल पहुंचे। यहां दूसरी मंजिल पर इन्होंने कमरा लिया। शाम तक सब ठीक-ठाक था। पुलिस ने सोमवार को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं।
----
शाम 6.00 बजे अचानक बिगड़ी तबीयत

शाम छह बजे अचानक गंभीर हालत में मोहित होटल के कमरे से निकला। वह फोन पर अपनी भाभी से बात करते हुए जहरीला पदार्थ खाने की बात कर रहा था। उस समय वहां एक सफाई कर्मचारी मौजूद था। उसने परिजनों को होटल का पता बताया। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। अंदर कमरे में तनु भी अचेत पड़ी थी। उसके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं होने पर मोहित के परिजनों ने उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात 11 बजे मोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तनु के परिजन खबर मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे और उसे दूसरे अस्पताल ले गए, देर रात दो बजे उसकी भी मौत हो गई।
----
होटल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना

मोहित और तनु के जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने पर होटल प्रशासन ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कमरे को सील कर दिया गया। मोहित और तनु के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसे पड़ताल के लिए भेज दिया गया।

मोहित और तनु के बीच थी दोस्ती

मोहित और तनु के बीच अच्छी दोस्ती थी। परिवार ने मोहित की मर्जी के बिना उसकी अप्रैल में शादी कर दी। लेकिन इसके बाद भी मोहित और तनु ने मिलना नहीं छोड़ा। परिजनों ने दोनों को कई बार समझाया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस बाकी लोगों से भी पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed