{"_id":"69ac64a1cd68bed1bb0670f6","slug":"bodies-of-two-brothers-found-in-a-car-parked-on-the-roadside-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64437-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क किनारे खड़ी कार में मिला दो भाइयों का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क किनारे खड़ी कार में मिला दो भाइयों का शव
विज्ञापन
फरीदाबाद अगवानपुर के पास इसी कार मे मिला कुंदन व रंजन का शव।संवाद
पल्ला थाना क्षेत्र में अगवानपुर मार्ग पर खड़ी थी कार
पुलिस ने कहा, दम घुटने के कारण मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अगवानपुर मार्ग पर खड़ी कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों भाइयों की पहचान मूलरूप से बिहार के छपरा निवासी कुंदन कुमार (44) और रंजन कुमार (38) के रूप में हुई है। बड़ा भाई कुंदन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बताया जा रहा है, जबकि छोटा भाई रंजन दिव्यांग था। दोनों वर्तमान में फरीदाबाद के रोशन नगर में साथ रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, नवीन नगर चौकी इलाके में अगवानपुर जाने वाली सड़क पर करीब 10 घंटे से कार खड़ी थी। शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो दोनों भाई बेसुध पड़े थे। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में दम घुटने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी किसी भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने कार से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।