फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BLOs will do door-to-door verification for voter list revision

Faridabad News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ घर-घर करेंगे सत्यापन

Tue, 16 Sep 2025 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
BLOs will do door-to-door verification for voter list revision
डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।



डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि नई मतदाता सूची के लिए वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत सभी बीएलओ वर्तमान सूची को 2002 की सूची के साथ मिलाकर सत्यापन करेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम दोनों सूचियों में दर्ज है तो उसे किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।डीसी विक्रम सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि इस प्रक्रिया में वे प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें और सभी बूथों पर अपने-अपने एजेंट नियुक्त करना सुनिश्चित करें। ये एजेंट बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन




बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची संशोधन को लेकर सुझाव मांगे, जिस पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सुझाव देते हुए कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जाए ताकि एक व्यक्ति एक वोट यथास्थिति सुनिश्चित किया जा सके। एक परिवार के सभी वोट मतदाता सूची में एक ही पृष्ठ और एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित हो। डीसी विक्रम सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव सुनकर आश्वस्त किया कि निर्वाचन आयोग के समक्ष सभी सुझाव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed