{"_id":"6af74681829833cced0feb74","slug":"blankets-and-food-will-be-provided-in-night-shelters-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85199-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रैन बसेरों में कंबल और भोजन की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रैन बसेरों में कंबल और भोजन की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
शीतलहर से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही शीतलहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी संबंधित विभागों को सचेत करते हुए जरूरतमंदों, बुजुर्गों, बच्चों और बेघर लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में कंबल, रजाई, गर्म कपड़े और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी मुस्तैद रखने को कहा गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि खुले में रहने वाले बेघर लोगों की पहचान कर उन्हें रैन बसेरों और अस्थायी आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर जरूरत के अनुसार वार्म सेंटर बनाए जाएं। इन स्थानों पर ईंधन, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े भी वितरित किए जाएं। झुग्गी-बस्तियों और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवारों, एकल महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और गर्मी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हाइपोथर्मिया, फ्रॉस्टबाइट और ठंड से होने वाली अन्य बीमारियों के उपचार के लिए अस्पतालों को तैयार रखा जाएगा। एंबुलेंस सेवाएं सुचारू रखने के साथ आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को भी ठंड से होने वाली बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की पहचान के लिए जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मोबाइल स्वास्थ्य टीमें भी संवेदनशील क्षेत्रों में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
किसानों को पाले से फसल बचाने के तरीके बताएगा कृषि विभाग
शीतलहर और पाले से फसलों को होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग को किसानों को तकनीकी सलाह देने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को फसलों और बागवानी पौधों की सुरक्षा के लिए मल्चिंग, पौधों को ढकने, विंड ब्रेक और शेल्टर बेल्ट विकसित करने जैसे उपाय बताए जाएंगे। जरूरत के अनुसार हल्की और बार-बार सिंचाई तथा स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने की सलाह भी दी जाएगी।