फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BK civil hospital case

दिव्यांग पति ने गर्भवति पत्नी संग चढ़ी सीढ़ियां, लिफ्ट बंद

Thu, 12 Sep 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
BK civil hospital case
फरीदाबाद सिविल अस्पताल में लिफ्ट खराब होने पर अपनी गर्भवती पत्नी को सीढ़ियों से लेकर जाता दिव्य? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में कायाकल्प टीम के दौरे के अगले दिन ही हालात एक बार फिर बदतर हो गए। एकमात्र लिफ्ट खराब होने के कारण बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में दिव्यांग पति गर्भवती पत्नी के साथ सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर दिखा। उधर, अस्पताल में एक दिन पहले सप्ताह के दिन अनुसार बिछाई गई रंगीन चादरें बृहस्पतिवार को मरीजों के बिस्तर से हटा दी गई। ऐसे में अस्पताल की अव्यवस्था के कारण परेशान दिखे।
विज्ञापन

सेक्टर-48 निवासी सलमान ने बताया कि उनकी पत्नी सानिया आठ माह की गर्भवती हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल से चल रहा है। चूंकि पहले सानिया को पहला बच्चा सिजेरियन से हुआ था। ऐसे में बृहस्पतिवार को अचानक उनके टांकों में दर्द उठ गया। सलमान ने बताया कि वह पहली बार बीके सिविल अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी जांच के लिए पहुंचे तो सुरक्षाकर्मी ने सही जानकारी नहीं दी। बाद में उन्हें पहली मंजिल पर बने प्रसव कक्ष में जांच के लिए भेज दिया गया। इस दौरान अस्पताल की लिफ्ट खराब मिली। अन्य लोगों ने बताया कि पिछले दस दिन से लिफ्ट खराब है।
विज्ञापन

सलमान ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। सानिया आठ माह की गर्भवती है। ऐसे में बड़ी मुश्किल से दंपती पहली मंजिल पर जांच के लिए पहुंचे। लेकिन, बिना जांच के ही दो घंटे इंतजार कराके उन्हें लौटा दिया गया। सलमान ने बताया कि बाद में उसने सेक्टर-21 डी स्थित निजी अस्पताल में सानिया की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed