फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP's triple engine government has failed on every front: Rupchand Lamba

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित : रुपचंद लांबा

Mon, 30 Jun 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP's triple engine government has failed on every front: Rupchand Lamba
इनेलो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। इनेलो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपचंद लांबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार में केवल घोषणाएं की जा रही है, घोषणाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा। आज सरकार की ज्यादती से व्यापारी, किसान, गरीब, पिछड़ा हर वर्ग प्रभावित है और ट्रिपल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा पृथला विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव मोहना में ग्रामीणों द्वारा आयोजित विशाल स्वागत समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।


इस दौरान गांव की मौजिज सरदारी ने उन्हें पगड़ी बांधी और जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर इनेलो शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने गांव के प्रसिद्ध सिद्धबाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये की राशि अपने निजी कोष से देने की घोषणा की, जिस पर ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकर लाम्बा का आभार जताया।
विज्ञापन




इस अवसर पर रिसाल सेक्रेटरी, ईश्वर नंबरदार, रतीराम, रणजीत, उमेद, सीताराम (कुकरिया), धर्मवीर पहलवान, समय अत्री मोहना, जीत डागर, शम्भू, ओमबीर सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed